Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

पीएम मोदी ने उत्तराखण्ड में पूर्ण रूप से कोविड 19 की पहली डोज लगाये जाने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

देहरादून, न्यूज़ आई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के सभी पूर्ण रूप से पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 की प्रथम डोज लगाये जाने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट के माध्यम से प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि कोविड के खिलाफ देश की लड़ाई में उत्तराखण्ड की यह उपलब्धि अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि वैश्विक महामारी से लड़ने मे हमारा वेक्सिनेशन अभियान सबसे अधिक प्रभावी साबित होने वाला है, इसमें जन जन की भागीदारी अहम है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पूर्ण रूप से पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 की वेक्सीन की प्रथम डोज लगाने वाला राज्य बन गया है, इसके लिये मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भी बधाई दी है।