Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

मिया खलीफा ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पर उठाए सवाल

लेबनानी-अमेरिकी मीडिया पर्सनैलिटी और पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने खुलकर भारत में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन दिया है. वह लगातार किसानों के आंदोलन के समर्थन में ट्वीट कर रही हैं. अब उन्होंने अपने एक ट्वीट में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पर सवाल उठाए हैं.
मिया खलीफा ने अपने नए ट्वीट में प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह खामोश क्यों हैं? उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘क्या मिसेज जोनस कभी कुछ बोलेंगी? मुझे उत्सुकता है. यह मुझे बेरूत की बर्बादी पर शकीरा की खामोशी जैसा लग रहा है. खामोशी.’
मिया खलीफा के इस ट्वीट के बाद जहां कई यूजर्स ने उनके सवाल को सही ठहराया वहीं कई ट्विटर यूजर्स ने यह भी कहा है कि प्रियंका इस मसले पर बोल चुकी हैं.