Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

रंग की वजह से मुझे बहुत कुछ सुनना पड़ा: रेमो डिसूजा

नई दिल्ली: कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा हाल ही में अपनी खबरों को लेकर चर्चा में आए थे. एक बार फिर रेमो डिसूजा ने खबरों में अपनी जगह बनाई है लेकिन इस बार कुछ अलग कारणों की वजह से. रेमो डिसूजा ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें उनके रंग की वजह से बहुत कुछ सुनना पड़ा है. लोग उनके लिए भद्दे कमेंट्स करते थे.
मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है कि कैसे बचपन में लोग उनके काले रंग को लेकर चिढ़ाते थे और अजीब कमेंट्स करते थे. रेमो ने बताया कि बहुत ही कम उम्र में उन्हें रेसिज्म का शिकार होना पड़ा था. लोग उनके रंग को लेकर बहुत मजाक बनाते थे. शुरुआत में उन्होंने इस चीज को नजरअंदाज किया और आगे बढ़ गए. लेकिन अब कहते हैं कि उस वक्त उन्हें रंगभेद के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए थी.