Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची में खेला जाएगा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची में खेला जाएगा. यह मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में शाम सात बजे से शुरू होगा. इस ग्राउंड में चार साल बाद हो रहे इंटरनेशनल मैच को लेकर रांची में क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह है. बाहर के राज्यों और शहरों से भी हजारों लोग इस मैच के गवाह बनने पहुंचे हैं. शहर के तमाम होटल्स पूरी तरह बुक हैं. जेएससीए स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से दर्शकों का प्रवेश शुरू हो गया है.
झारखंड सरकार ने 39 हजार दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में शत-प्रतिशत सीटों पर ऑक्यूपेंसी की इजाजत दे दी है. उम्मीद की जा रही है कि इस मुकाबले के दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा होगा. यह पहली बार है, जब रांची में खेले जा रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इस शहर के लाडले महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर नहीं होंगे.