Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

कोहली ने आईपीएल 2022 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा रिटेन किये जाने पर जताई खुशी

नई दिल्ली। विराट कोहली ने आईपीएल 2022 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा रिटेन किये जाने पर खुशी जताई है। कोहली ने भारत की अपनी माइक्रोब्लागिंग साइट कू पर लिखा, इस अद्भुत टीम के साथ एक विशेष लगाव है। यात्रा जारी है। वहीं, पंजाब किंग्स के कप्तान रहे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने पंजाब फ्रैंचाइजी को छोड़ने को लेकर कू पर लिखा, “पंजाब किंग्स के साथ यह एक अच्छी यात्रा थी, प्यार के लिए धन्यवाद दूसरी तरफ मिलते हैं। बता दें कि आईपीएल 2021 सीजन के बीच में कोहली ने घोषणा की थी कि वह 2022 से फ्रैंचाइजी का नेतृत्व नहीं करेंगे। शुरुआत से ही टीम के साथ रहे कोहली को 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया। मैक्सवेल, जिन्हें पिछले सीजन में टीम ने साइन किया था, 11 करोड़ रुपये के टैग के साथ बोल्ड ब्रिगेड के साथ बने हुए हैं। सिराज, जो 2018 से टीम के साथ है, आरसीबी के लिए 7 करोड़ रुपये की राशि में खेलेंगे।