Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान की स्मारिका का किया विमोचन

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान की स्मारिका हमारे बुजुर्ग, हमारा सम्मान, हमारा अभिमान का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान द्वारा विगत वर्षों में मेले के माध्यम से गौ, गंगा एवं गांधी जैसे विषयों पर चिंतन कर अनेक सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं। इस स्मारिका में छात्र-छात्राओं एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों के लेखनों का समावेश किया गया है। यह स्मारिका आम जन-मानस के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ एवं भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान की स्मारिका के संपादकीय मण्डल के सदस्य थे।