Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कोहली को लगाई फटकार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान DRS के फैसले के खिलाफ विराट कोहली का रिएक्शन अपरिपक्व था. उन्होंने कोहली को फटकार लगाते हुए कहा कि ऐसे आप कभी युवाओं के रोल मॉडल नहीं बन सकते. बता दें कि कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान केएल राहुल और ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर को LBW आउट नहीं देने के DRS के विवादित फैसले के बाद अंपायरिंग और तकनीक को लेकर स्टम्प माइक पर अपमानजनक टिप्प्णियां की थीं. गौतम गंभीर ने कहा, यह बहुत बुरा था. स्टम्प माइक के पास जाकर कोहली ने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी, वह अपरिपक्व था. एक अंतरराष्ट्रीय कप्तान, एक भारतीय कप्तान से ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती.