Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीसरे और अंतिम वनडे में बेहद रोमांचक अंदाज में चार रन से हराया

रविवार को केपटाउन में खेले गए वनडे में  दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 287 रन बनाए थे. ओपनर क्विंटन डिकॉक ने 124 रनों की पारी खेली. जवाब में टीम इंडिया 283 रनों पर सिमट गई. विराट कोहली, शिखर धवन और दीपक चाहर ने फिफ्टी जड़ी. इस हार के साथ टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज 0-3 से हार गई. डी कॉक के शतक और मध्य क्रम के बल्लेबाज रैसी वान डर डुसेन (52) के अर्धशतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 49.5 ओवर में 287 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि भारतीय टीम 49.2 ओवर में 283 रन पर सिमट गयी। दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती थी। भारत ने लक्ष्य का बेहतर ढंग से पीछा किया लेकिन बल्लेबाजों ने जमने के बाद अपने विकेट गंवाए। शिखर धवन ने 61, विराट कोहली ने 65 और सूर्यकुमार यादव ने 39 रन बनाये जबकि दीपक चाहर ने साहसिक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 34 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 54 रन बनाये।