Breaking News
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा
  • पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद उत्तराखंड बीजेपी में भी जश्न का माहौल
  • तीन राज्यों में भाजपा की जीत का उत्तराखंड में जश्न, भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम, खाई झालमुड़ी
  • नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की
  • स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट

मतदाता दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ

देहरादून, न्यूज़ आई । 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय समेत फोर्स की सभी इकाइयों में मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन करने एवं धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित न होते हुए निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
उत्तराखंड में आपदा राहत बचाव दल मुख्यालय जौलीग्रांट में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर शपथ का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यालय ने फोर्स को संदेश देते हुए याद दिलाया गया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। जनता ही इस अनूठे लोकतंत्र की बुनियाद है। देश का प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भविष्य की नींव रखता और राष्ट्र निमार्ण में अहम भूमिका निभाता हैं। एसडीआरएफ मुख्यालय ने भी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना किसी प्रलोभन के निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई है।