Breaking News
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम धामी को पत्र लिखकर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और चौड़ीकरण की जानकारी दी
  • बागेश्वर से कर्णप्रयाग तक डबल लेन होगी सड़क, डीपीआर तैयार, गडकरी ने सीएम को भेजा पत्र
  • जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात जब हरिद्वार पहुंची तो संतों का हुआ भव्य स्वागत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक झनकईया गंगा स्नान मेले का मां शारदा नदी के तट पर पूजा-अर्चना कर विधिवत शुभारंभ किया
  • दिल्ली में सीएम धामी की पीएम मोदी से मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने उत्तराखंड से जुड़े कई मुद्दों पर बात की.

कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को दिया जोरदार झटका

कोटद्वार/देहरादून, न्यूज़ आई। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं सभी पार्टी मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही है किंतु दलबदलू नेताओं का दौर अभी भी जारी है। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को जोरदार झटका दिया है।
आप नेता मेजर जनरल (सेनि) सीके जखमोला ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्हें कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रदेश संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी, गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी उपस्थित थी।