Breaking News
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम धामी को पत्र लिखकर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और चौड़ीकरण की जानकारी दी
  • बागेश्वर से कर्णप्रयाग तक डबल लेन होगी सड़क, डीपीआर तैयार, गडकरी ने सीएम को भेजा पत्र
  • जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात जब हरिद्वार पहुंची तो संतों का हुआ भव्य स्वागत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक झनकईया गंगा स्नान मेले का मां शारदा नदी के तट पर पूजा-अर्चना कर विधिवत शुभारंभ किया
  • दिल्ली में सीएम धामी की पीएम मोदी से मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने उत्तराखंड से जुड़े कई मुद्दों पर बात की.

जूना अखाड़े के नगर प्रवेश से हरिद्वार कुंभ-2027 का हुआ विधिवत आगाज

देहरादून, न्यूज़ आई: हरिद्वार कुंभ-2027 की धार्मिक गतिविधियों का आज श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात के नगर प्रवेश के साथ शुभारंभ हो गया। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की भव्य नगर प्रवेश यात्रा आज धर्मनगरी हरिद्वार पहुंची। यात्रा के हरिद्वार की सीमा में प्रवेश करते ही श्यामपुर और चंडी चौकी पर स्थानीय श्रद्धालुओं, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने साधु-संतों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। संतों के दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के अनुसार, चंडी चौकी से स्वागत के बाद यह यात्रा श्री बिल्केश्वर महादेव मंदिर होते हुए ज्वालापुर स्थित गुग्गा पीर क्षेत्र की ओर प्रस्थान करेगी। वहां पहुंचने के बाद अखाड़े के सभी साधु-संत अपने निर्धारित डेरे छावनी में विश्राम करेंगे, जहां आगामी धार्मिक अनुष्ठानों और शाही स्नान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply