Breaking News
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम धामी को पत्र लिखकर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और चौड़ीकरण की जानकारी दी
  • बागेश्वर से कर्णप्रयाग तक डबल लेन होगी सड़क, डीपीआर तैयार, गडकरी ने सीएम को भेजा पत्र
  • जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात जब हरिद्वार पहुंची तो संतों का हुआ भव्य स्वागत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक झनकईया गंगा स्नान मेले का मां शारदा नदी के तट पर पूजा-अर्चना कर विधिवत शुभारंभ किया
  • दिल्ली में सीएम धामी की पीएम मोदी से मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने उत्तराखंड से जुड़े कई मुद्दों पर बात की.

बागेश्वर से कर्णप्रयाग तक डबल लेन होगी सड़क, डीपीआर तैयार, गडकरी ने सीएम को भेजा पत्र

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तराखंड को कई डबल लेन सड़कों की सौगात मिलने वाली है। बागेश्वर से कर्णप्रयाग और बंगापानी से बागेश्वर सड़क को डबल लेन करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डीपीआर तैयार कर ली है। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2027-28 में इन परियोजनाओं को स्वीकृति देने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितंबर 2026 में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पत्र लिखकर उत्तराखंड में प्रस्तावित टनकपुर-बागेश्वर, बागेश्वर-कर्णप्रयाग, ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन परियोजनाओं के तहत स्केप टनलों को वाहनों के लिए डबल लेन बनाने का अनुरोध किया गया था।

Leave a Reply