Breaking News
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम धामी को पत्र लिखकर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और चौड़ीकरण की जानकारी दी
  • बागेश्वर से कर्णप्रयाग तक डबल लेन होगी सड़क, डीपीआर तैयार, गडकरी ने सीएम को भेजा पत्र
  • जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात जब हरिद्वार पहुंची तो संतों का हुआ भव्य स्वागत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक झनकईया गंगा स्नान मेले का मां शारदा नदी के तट पर पूजा-अर्चना कर विधिवत शुभारंभ किया
  • दिल्ली में सीएम धामी की पीएम मोदी से मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने उत्तराखंड से जुड़े कई मुद्दों पर बात की.

सीएम धामी ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को दिये नियुक्ति पत्र

देहरादून, न्यूज़ आई:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र दिए। चयनित अभ्यर्थियों में 13 बेटियां भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश की दूसरी बेटियों को भी सरकारी सेवाओं में आने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नायब तहसीलदार राजस्व प्रशासन की अहम कड़ी हैं। उनके काम का सीधा संबंध आम लोगों की जमीन, आजीविका और अधिकारों से होता है। इसलिए नामांतरण, पैमाइश, सीमांकन और राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों का समय पर और सावधानी से निस्तारण किया जाना चाहिए।

Leave a Reply