Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

यू कोट वी पे योजना में चयनित 24 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती

देहरादून, न्यूज़ आई : राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई यू कोट वी पे योजना के तहत 24 विशेषज्ञ डॉक्टरों का चयन कर उन्हें तैनाती दी गई। पर्वतीय क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों को बाल रोग, जनरल सर्जन, एमडी मेडिसिन डॉक्टर मिले हैं। इस बाबत स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर राजेश कुमार ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल पाएगा। यू कोट वी पे योजना के तहत सरकार की ओर से विशेषज्ञ डॉक्टरों को चार लाख और सुपर स्पेशियलिस्ट को छह लाख रुपये प्रति माह मानदेय तय किया गया है। स्वास्थ्य विभाग लंबे समय से राज्य के पर्वतीय जिलों में स्पेशियलिस्ट और सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टरों की कमी को दूर करने की कवायद कर रहा है। योजना के तहत में 24 डॉक्टरों का चयन किया गया है। इनमें पैथोलॉजिस्ट, गायनोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिक, सर्जन, पीडियाट्रिक, ऑर्थाेपेडिक डॉक्टर शामिल हैं। चयनित स्पेशियलिस्ट डॉक्टरों की संविदा पर तैनाती के आदेश जारी किए गए।

सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से यू कोट वी पे के तहत सभी डॉक्टरों की तैनाती संविदा के आधार पर की जा रही है। पहाड़ी जिलों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, दवाइयां, आधुनिक चिकित्सा उपकरण की सुविधाएं तो हैं, लेकिन प्रदेश के कुछ स्थानों पर स्पेशियलिस्ट डाक्टरों के रिक्त पदों के कारण लोगों को बेहतर सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहीं हैं।