Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

सीएम धामी भारी बारिश के बीच स्थिति का जायजा लेने अचानक पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रदेश में भारी बारिश के बीच सरकारी अमला अलर्ट पर है। सचिवालय स्थित उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के परिचालन केंद्र (कंट्रोल रूम) में इन दिनों आपदा प्रबंधन विभाग सहित तमाम लाइन विभागों के नोडल अधिकारियों को तैनात किया गया है। सोमवार को विशेषज्ञों की ओर से नोडल अधिकारियों को आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

सोमवार को अपर सचिव आपदा प्रबंधन विभाग सविन बंसल की ओर से नोडल अधिकारियों को कुशल आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए। इसी क्रम में यूएसडीएमए के विशेषज्ञों की ओर से सचेत एप, रिसोर्स मैपिंग, फोरकास्टिंग सिस्टम, वाहनों के जीपीएस का एपीआई लिंकिंग, ऑड अवर स्ट्रेटजी, आपदा प्रबंधन में नई तकनीक का उपयोग आदि की जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारियों के क्षमता निर्माण (कैपिसिटी बिल्डिंग) के लिए आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिदिन संचालित किया जाएगा।