Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

विंडीज की बल्लेबाज़ी वनडे के मुक़ाबले टी20 क्रिकेट के लिए कहीं ज़्यादा अनुकूल

कोलकाता। भारत ने वनडे सीरीज को आसानी से एकतरफा अंदाज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया था लेकिन बुधवार से शुरू हो रही टी 20 सीरीज में मेजबान भारत को विंडीज से कड़ी चुनौती मिलेगी। टी 20 सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा के नए सलामी साझेदार और निचले क्रम को मज़बूत करने पर भारत की नजरें रहेंगी। अब क्रिकेट का कारवां आ पहुंचा है कोलकाता के ईडन गार्डंस जहां 16 फ़रवरी से टी20 श्रृंखला की शुरुआत होगी। वेस्टइंडीज़ के प्रशिक्षक फ़िल सिमंस का मानना है कि उनकी बल्लेबाज़ी वनडे के मुक़ाबले टी20 क्रिकेट के लिए कहीं ज़्यादा अनुकूल है और हाल ही में एक रोमांचक सीरीज़ में उन्होंने इंग्लैंड जैसी टीम को 3-2 से हराया भी।
सबकी नज़र टिकी रहेगी भारत के कॉम्बिनेशन और खेलने की शैली पर, ख़ासकर पिछले साल यूएई में हुए विश्व कप में असफलता और उससे उत्पन्न निराशा के बाद। उस टूर्नामेंट के तुरंत बाद भारत ने न्यूज़ीलैंड को 3-0 ज़रूर हराया था लेकिन टीम के आगे कई सवाल अभी भी खड़े हैं।