Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

कप्तान केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर, ऋषभ होंगे कप्तान

(स्पोर्ट्स डेस्क) । भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार से पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इससे एक दिन पहले एक बुरी खबर सामने आई है। कप्तान केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ऋषभ पंत उनकी जगह पांचों मैच में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। बीसीसीआई ने जानकारी देते कहा कि नेट्स में बल्लेबाजी करते वक्त राहुल दाएं हाथ में चोट लगा बैठे। वहीं, चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भी टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पंत भारत के 27वें वनडे कैप्टन होंगे। वहीं, हार्दिक पांड्या को टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है। इससे पहले पंत केएल राहुल के डिप्टी बनाए गए थे। इस सीरीज के लिए रेगुलर कैप्टन रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। इन दोनों के अलावा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को भी आराम दिया गया था। रोहित की जगह राहुल को कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन अब वह भी चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं।