Breaking News
  • जिलाधिकारियों को दुर्घटना राहत निधि हेतु 50 लाख रूपये की धनराशि आवंटित
  • राज्य में दुर्घटना राहत निधि में देरी के मामलों को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य सचिव ने दुर्घटना के मामलों में प्रभावितों को राहत राशि तत्काल जारी करने के निर्देश दिए
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर जारी किए दिशा-निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक
  • मुख्य सचिव की ओर से सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को यात्रा के शुरुआती 15 दिनों में वीवीआईपी दर्शनों को अवॉइड करने हेतु भेजा गया पत्र

भाजपा ने मतगणना के लिए तैयारियां शुरू की, कांग्रेस सदमें मेंः डा. देवेंद्र भसीन

देहरादून, न्यूज़ आई । भारतीय जनता पार्टी  प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि भाजपा प्रदेश में शानदार बहुमत के साथ पुनः सरकार बनाएगी और सरकार बनाने की दिशा में प्रक्रिया के अगले पड़ाव, मतगणना के लिए भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। दूसरी ओर कांग्रेस नेता प्रारम्भिक दावों के बाद अब स्पष्ट तौर पर हार देख रहे हैं और सदमें में हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने यहां कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत तय है और भाजपा प्रदेश में एक मजबूत सरकार देने जा रही है। सरकार बनाने की दिशा में प्रक्रिया के अगले चरण मतगणना के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि एक ओर सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन  व प्रत्याशियों द्वारा शुरुआती तैयारियां की जा रही हैं ,वहीं प्रदेश स्तर पर भी चुनाव आयोग के निर्देशों का पार्टी का लीगल सेल अध्ययन कर रहा है। प्रदेश स्तर से भी सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए आवश्यक  निर्देश जारी किए जाने हैं। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के जो उत्तर प्रदेश में वहां प्रचार के लिए गए हैं के वापिस लौटते ही पूरी व्यवस्था कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस नेता अब सदमे में दिखाई दे रहे हैं। पहले कांग्रेस के अंदरूनी संकट के बीच अपने पकड़ व  अस्तित्व को बचाये रखने के लिए  कांग्रेस के प्रदेश नेताओं ने जो बयान बाजी की वह उनके लिए ही मुसीबत सिद्ध हो रही है। कांग्रेस नेताओं को यह साफ दिखाई दे रहा है कि जहां चुनाव में उनके कई बड़े नेता पराजित होने वाले हैं वहीं कांग्रेस सरकार बनाना तो दूर उसके लिए जरूरी आंकड़े से भी  बहुत पिछड़ने वाली है ।इसलिए कांग्रेस नेता सदमे में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की अगली डबल इंजन सरकार प्रदेश को विकास के  मार्ग पर औऱ तेजी से आगे बढ़ाएगी।  इसी के साथ देवभूमि से पूरे देश में भाजपा को लेकर पुनः एक सकारात्मक संदेश जाएगा।