Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार: मिताली राज

आगामी आईसीसी विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी कर रहीं मिताली राज का कहना है कि लंबे कॅरिअर में उन्होंने काफी कुछ हासिल किया पर विश्व कप ट्रॉफी जीतने का सपना अभी अधूरा है। आईसीसी महिला विश्व कप 4 मार्च से शुरू हो रहा है और भारतीय टीम को पहला मैच पाकिस्तान के साथ छह मार्च को खेलना है। मिताली न्यूजीलैंड में ही 2000 में खेले गए विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थी। इसके दो दशक से भी अधिक समय बाद वह इसी देश में अपनी टीम की कप्तानी कर रही हैं। इस बीच 2017 में ऐसा समय भी आया जब टीम इंडिया फाइनल में इंग्लैंड से हार गई थी। इसके अलावा वह 2005 में दूसरे स्थान पर रही टीम का भी हिस्सा थी।  मिताली ने कहा कि मैं चाहती हूं कि हमारे सभी खिलाड़ी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करें। इससे भारत को यह प्रतिष्ठित कप हासिल करने में मदद मिलेगी। भारत पिछली शृंखला में न्यूजीलैंड से 1-4 से हार गया था लेकिन मिताली ने कहा कि उनकी टीम चार मार्च से तीन अप्रैल तक होने वाले विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।