Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

उत्तराखण्ड में कांग्रेस की बनेगी सरकारः प्रीतम सिंह

विकासनगर/देहरादून, न्यूज़ आई । नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने समाल्टा पहुंच कर चालदा महाराज के मंदिर में माथा टेककर जीत का आशीर्वाद लिया। उन्होंने दावा किया प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी।
रविवार को नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने समाल्टा पहुंच कर चालदा महाराज मंदिर में पूजा की। पूजा-अर्चना के बाद ग्रामीणों से संवाद करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दस मार्च के बाद प्रदेश को माफिया राज से निजात मिलेगी। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। कहा कि सरकार बनने के बाद कांग्रेस जनता के किए गए वादों को पूरा करने के लिए पहले दिन से काम करना शुरू कर देगी। कहा कि पांच साल तक भाजपा ने चकराता विधानसभा के साथ सौतेला व्यवहार किया है। लेकिन अब चकराता की उपेक्षा नहीं होगी। त्यूणी में सौ बेड के नर्सिंग कॉलेज का निर्माण जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। चकराता के साथ ही पूरे प्रदेश में विकास की गति को सरकार गठन के पहले दिन से ही तेज कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव, खेत खलिहानों में सुख समृद्धि सिर्फ कांग्रेस ही ला सकती है। प्रदेश में माफिया के बजाय जनता का राज होगा। इस दौरान सरदार सिंह तोमर, तुलसी सिंह, उमादत्त जोशी, संजय चौहान, सिकेंद्र सिंह, अतर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।