Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

मतगणना कार्मिक निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन एवं दिशा-निर्देशों का पालन करेंः डीएम

देहरादून, न्यूज़ आई । विधानसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना कार्य हेतु जनपद के सर्वे ऑडिटोरियम हाथीबड़कला में दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में आज जिला निर्वाचन/जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने सम्बोधन करते हुए कहा कि मतगणना के दौरान कार्मिकों से दिए गए दायित्व का निर्वहन भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन एवं दिशा-निर्देशों करें। साथ ही मतगणना कार्य त्रुटिरहित सम्पादित करने हेतु सभी कार्मिकों परीक्षण को गम्भीरता से लें तथा प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा बताई जा रही बारिकियों को ध्यानपूर्वक समझते हुए किसी प्रकार की शंका होने पर उसका तत्काल मास्टर ट्रेनरों से समाधान करें ताकि मतगणना के दिन किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। मतदान तीन प्रकार से किया गया है,जिसमें पोस्टल बैलेट, इलैक्ट्रानिक ट्रांसमीटेड पोस्टल बैलेट तथा ईवीएम की मतगणना की जाएगी। तथा कार्मिकों को तीनों प्रकार की मतगणना के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतगणना हेतु नियुक्त कार्मिकों मतगणना के दौरान निभाये जाने वाले दायित्वों एवं बारीकियों के व्यवहारिक एवंतकनीकि प्रशिक्षण देते हुए सभी पहलुओं के बारे में विस्तार बताया गया। इस अवसर पर मास्टर टेªनर एम.एम खान एवं अन्य प्रशिक्षक उपस्थित रहे।