Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

बेटी अनुपमा की जीत पर हरीश रावत ने किया भावुक ट्वीट, कहा-थैंक्यू हरिद्वार

देहरादून, न्यूज़ आई । पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने भाजपा के कब्जे में रही हरिद्वार ग्रामीण सीट पर जीत हासिल की है। अनुपमा रावत ने इस सीट पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को हराया। अनुपमा ने चुनाव जीतने के बाद हरिद्वार की जनता का आभार जताया है। वहीं हरीश रावत ने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि हरिद्वार ग्रामीण से अनुपमा की जीत मेरे लिए एक बहुत बड़ी संजीवनी है। मैं किन शब्दों में हरिद्वार ग्रामीण की जनता व भाई-बहनों और हरिद्वार वासियों का आभार व्यक्त करूं, मुझे शब्द खोजे नहीं मिल रहे हैं।
मैं 12 अपराहन मां गंगा  के तट पर आकर, मां गंगा  के माध्यम से हरिद्वार की जनता-जनार्दन को धन्यवाद दूंगा। जिस समय भी मुझको हौसले और सहारे की जरूरत होती है, हरिद्वार मेरे साथ आकर के खड़ा हो जाता है, 2009 में भी हरिद्वार मेरे साथ आकर के खड़ा हुआ और यह हरिद्वार था जिसने मेरी राजनीतिक जीवन यात्रा को उत्तराखंड में इतना आगे बढ़ाया। मैं हरिद्वार के इस ऋण से कभी मुक्त नहीं हो सकता हूं। मां गंगा के माध्यम से मैं, थैंक्यू हरिद्वार भी कहूंगा। साबिर साहब ने भी हमेशा मुझे हिम्मत दी, सहारा दिया। आज भी जब कांग्रेस के लिए जबरदस्त सूखा पड़ा तो साबिर साहब का हाथ कांग्रेस/मेरी पीठ पर रहा। मैं साबिर साहब की दरगाह पर भी हरिद्वार की जनता-जनार्दन को धन्यवाद देने के लिए पहुंचूंगा। हर‍िद्वार ग्रामीण वि‍धानसभा सीट  से कांग्रेस ने पहली बार अनुपमा रावत को टिकट दिया और उन्होंने जीत हासिल की। उन्होंने कैब‍िनेट मंत्री स्‍वामी यतीश्वरानंद को 4,472 वोटों से मात दी है।