Breaking News
  • लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ : मुख्यमंत्री
  • वंदे मातरम: पूरा गान देश की एकता का प्रतीक; अब भारत को और विभाजित नहीं होने दिया जाएगा- शिवराज सिंह चौहान
  • रक्षाबंधन पर 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सौगात
  • 3 लाख से अधिक बहनें बनीं लखपति दीदी, सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण
  • प्रदेश की करीब 5 लाख महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर बढ़ा रहीं आत्मनिर्भरता की ओर कदम

भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के बाद अब मुख्यमंत्री बनने के लिए मारामारी शुरू !

देहरादून, न्यूज़ आई । उत्तराखंड में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के बाद अब मुख्यमंत्री बनने के लिए फिर से मारामारी शुरू हो गयी है। अब तक बीजेपी के कई नवनिर्वाचित विधायक पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं। अब इस कड़ी में डोईवाला से जीते बीजेपी विधायक बृज भूषण गैरोला का नाम भी जुड़ा गया। भाजपा विधायक बृज भूषण गैरोला पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत मुख्यमंत्री बनने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बकायदा अपनी सीट छोड़ने का भी ऐलान कर दिया है।
डोईवाला से जीत कर आए बृज भूषण गैरोला ने दावा किया है कि अगर त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो उनके लिए वे अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं। बृज भूषण गैरोला ने डोईवाला की जीत को त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीत बताया है। उन्होंने कहा ये उनका सौभाग्य होगा उनके सीट छोड़ने पर त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। बृज भूषण गैरोला के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि वह मुख्यमंत्री के दावेदारी से पहले ही पीछे हट गए थे। उन्होंने बृज भूषण गैरोला के इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि यह बेहद खुशी की बात है। इसके लिए वे बृज भूषण गैरोला का धन्यवाद करते हैं।