Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

ब्रह्मास्त्र फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार

नई दिल्ली : अयान मुखर्जी ने जब से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र की रिलीज की तारीख की घोषणा की है, तब से फैंस को इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. मंगलवार को इस जोड़े को शूटिंग के आखिरी शेड्यूल को पूरा करने के लिए वाराणसी के एक घाट पर स्पॉट किया गया. रणबीर के एक फैंस ने पेज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आलिया पीले रंग की लॉन्ग ड्रेस पहने नजर आ रही है. वहीं रणबीर डेनिम के साथ सफेद टी-शर्ट में कूल लग रहे थे. सभी मनोरंजन पोर्टलों पर चल रही रिपोर्टों के अनुसार ब्रह्मास्त्र की टीम लगभग चार दिनों तक शहर में रहेगी. वे कुछ अहम सीन और एक गाने की शूटिंग कर रहे हैं. कुछ हफ्ते पहले निर्माताओं ने आलिया के 29वें जन्मदिन पर ईशा के रूप में उनके लुक शेयर किया.