Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

सांसद सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताएं : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक में कहा कि सरकार की योजनाओं के बारे में सांसद नागरिकों से जानकारी साझा करें। वहीं बैठक के दौरान सांसदों ने मुफ्त राशन योजना की अवधि में विस्तार करने के लिये प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। राजधानी दिल्ली स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में भाजपा संसदीय दल की बैठक संपन्न होने के बाद संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बैठक में भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के विस्तार के लिये प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय के मुद्दे पर 6 से 14 अप्रैल के बीच बैठकों और सम्मेलनों को आयोजित करने पर केंद्रित था।