Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

अखिलेश यादव ने योगी सरकार में अपराध का बोलबाला होने का लगाया आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश केे पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी अपराध का बोलबाला होने का आरोप लगाया है। अखिलेश ने प्रदेश में आपराधिक घटनाओं से संबंधित मीडिया रिपोर्टों के हवाले से गुरुवार को सोशल मीडिया पर कहा, “भाजपा 2.0 के राज में, यूपी डूबा अपराध में। आज का अपराधनामा।” अखिलेश ने बदायूं में पुलिस थाने के सामने एक व्यापारी की हत्या किये जाने संबंधी मीडिया रिपोर्ट को ट्विटर पर अपने इस संदेश के साथ साझा करते हुए प्रदेश में अपराध बढ़ने पर चिंता जाहिर की है। गौरतलब है कि पिछले दिनों बदायूं में एक गल्ला व्यापारी की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। इसमें सूदखोरों द्वारा व्यापारी से वसूली किये जाने के दौरान रकम न चुकाने पर पुलिस थाने के सामने ही उसकी हत्या कर दी गयी।