Breaking News
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा
  • पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद उत्तराखंड बीजेपी में भी जश्न का माहौल
  • तीन राज्यों में भाजपा की जीत का उत्तराखंड में जश्न, भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम, खाई झालमुड़ी
  • नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की
  • स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट

‘केजीएफ: चैप्टर 2’ ने रचा इतिहास, फिल्म ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ भारतीय इतिहास में पहले दिन की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। अपने शुरुआती दिन में करीब 135 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए, इसने पिछले सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड  को ध्वस्त कर दिया और अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया। इसके साथ ‘केजीएफ : चैप्टर 2’ किसी एक स्टार के लिए सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है और इसके नाम कई अन्य खिताब भी हैं। फिल्म ने विभिन्न बॉक्स ऑफिसों में भी इतिहास बनाया है। मसलन, यह हिंदी फिल्म के लिए पहले दिन का सबसे अधिक संग्रह करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने 63.66 रुपये की कमाई की है। इसने कर्नाटक में कन्नड़ फिल्म के लिए सबसे ज्यादा ओपनिंग प्राप्त की और यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए केरल में पहले दिन का सबसे अधिक संग्रह है। हॉम्बले फिल्म्स, एक उभरते हुए अखिल भारतीय प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म का निर्माण किया, ‘केजीएफ : चैप्टर 2’ को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स द्वारा उत्तर भारतीय बाजारों में प्रस्तुत किया गया।
यश द्वारा अभिनीत और संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि सहित एक प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ फिल्म 14 अप्रैल को कन्नड़, तेलुगू, हिंदी, तमिल और मलयालम में राष्ट्रव्यापी रूप से रिलीज हुई। ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित है।