Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

आयुष शर्मा सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ में आएंगे नजर

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा को फैमिली ड्रामा फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ के लिए कास्ट किया गया है। इस फिल्म को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में वह ऑन-स्क्रीन भाइयों में से एक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस खबर की पुष्टि करते हुए आयुष ने कहा, हां, मैं फिल्म का हिस्सा हूं और मैं इस प्रोजेक्ट के लिए काफी उत्सुक हूं। रोमांटिक ड्रामा से लेकर एक्शन फिल्म और अब फैमिली ड्रामा, फिल्म इंडस्ट्री में मेरी पारी जिस तरह से आगे बढ़ रही है, मैं उसके लिए आभारी हूं। यह फिल्म, क्रास-कल्चर लव स्टोरी है। फिल्म में कॉमेडी, रोमांस और एक्शन का तड़का भी होगा। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी करेंगे, जिन्होंने अक्षय कुमार, कृति सनोन और अरशद वारसी की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का भी निर्देशन किया था। आपको बता दें कि आयुष शर्मा की यह फिल्म सलमान खान के साथ दूसरी फिल्म होगी और सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत तीसरी फिल्म है।