Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज

हैदराबाद : मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मिस यूनिवर्स के खिलाफ एक्ट्रेस उपासना सिंह ने कोर्ट में केस दर्ज कराया है. एक्ट्रेस का हरनाज पर कॉन्ट्रेक्ट तोड़ने का आरोप है. इस बाबत उपासना ने हरनाज के खिलाफ चंडीगढ़ कोर्ट में केस दर्ज कराया है. मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में कपिल की बुआ बनकर हंसा चुकीं एक्ट्रेस उपासना का आरोप है कि उनकी फिल्म ‘बाई जी कुटांगे’ में हरनाज ने काम किया था और साथ ही कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था कि वह इस फिल्म के लिए प्रमोशन करेंगी. बता दें, हरनाज ने उपासना सिंह की फिल्म ‘यारा दिया पू बारा’ में भी काम किया था. हरनाज ने उपासना की फिल्म संतोष एंटरटेनमेंट स्टूडियो एलएलपी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर वादा किया था कि वह फिल्म के लिए प्रमोशन भी करेंगी.