Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

मिजान जाफरी ने अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या के साथ रिलेशनशिप को लेकर दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड एक्टर मिजान जाफरी और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के रिलेशनशिप में रहने की चर्चा पिछले कुछ सालों से चल रही है. अब मिजान ने रिलेशनशिप की इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि उनके रिलेशनशिप की अफवाहों ने उनके लिए चीजें अजीब कर दीं हैं.
एक नए इंटरव्यू में, मिजान जाफरी ने खुलासा किया कि कैसे उनके पैरेंट्स उनसे पूछते थे कि दोनों के बीच क्या चल रहा है? उन्होंने यह भी बताया कि कैसे अमिताभ बच्चन के घर जलसा जाना भी उनके के लिए अजीब हो गया था. पैपराजी उनके पीछे जाते हैं और तरह-तरह के कयास लगाते हैं.
मिजान ने कहा, “इतना लंबा वक्त हो गया है जब किसी ने मुझसे नव्या के बारे में पूछा था. मैं ‘मलाल’ का प्रमोशन कर रहा था, यह बूम बूम बूम जैसा था, मेरे रास्ते में आ रहा था. लेकिन ईमानदारी से, मैं और नव्या वास्तव में करीबी दोस्त हैं और मुझे लगता है कि मेरी वजह से, उनका नाम बहुत जगह आया है और यह अनुचित है.”