Breaking News
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान ने रचा नया कीर्तिमान – मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में एक ही दिन में 7,876 नागरिकों तक पहुंची सरकार
  • उत्तराखंड समान नागरिक संहिता बनी तकनीकी उत्कृष्टता का मॉडल
  • यूसीसी का एक साल, एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध यूसीसी सेवाएं
  • देवभूमि की अस्मिता, सुरक्षा और विकास से कोई समझौता नहीं- सीएम धामी
  • उत्तरायणी कौथिग बना ‘वोकल फॉर लोकल’ और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की सशक्त मिसाल- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

दिसंबर में ओटीटी पर रिलीज होगी सुष्मिता सेन की आने वाली वेबसीरीज आर्या 2

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की आने वाली वेबसीरीज आर्या 2 10 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी। सुष्मिता सेन ने पिछले साल वेब सीरीज ‘आर्या’ में काम किया था। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई आर्या ने फैंस का दिल जीत लिया था। आर्या के दूसरे सीजन की रिलीज डेट की पुष्टि ट्रेलर के साथ की गयी। आर्या 2 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 10 दिसम्बर से स्ट्रीम की जा रही है।
आर्या की कहानी राजस्थान में स्थापित है। आर्या में सुष्मिता के साथ चंद्रचूड़ सिंह, सिकंदर खेर, नमित दास, सुगंधा गर्ग और विश्वजीत प्रधान के अलावा कई स्टार्स नजर आए थे। राम माधवानी निर्देशित आर्या 2 में सुष्मिता के साथ सिकंदर खेर विकास कुमार मेयो साराओ अंकुर भाटिया आकर्ष खुराना और दिलनाज ईरानी प्रमुख भूमिकाओं में दिखेंगे।