Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

मंगलौर में भाजपा की विजय संकल्प रैली, सीएम धामी और जयंत चौधरी ने भड़ाना के लिए मांगे वोट

देहरादून, न्यूज़ आई: मंगलौर विधानसभा में किसान मजदूर विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। रैली में पहुंचे उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उत्तराखंड में भाजपा सरकार की ओर से लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस बार आने वाले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना मंगलौर क्षेत्र का विकास करना चाहते हैं। वह क्षेत्र का बेटा बनकर विकास करेंगे।