Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गाँव पंचूर पहुँचे। यहाँ उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में प्रतिभाग किया
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश
  • पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की भागवत कथा में शामिल हुए सीएम

रूद्रपुर/देहरादून, न्यूज़ आई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा गांधी पार्क में आयोजित भागवत कथा शामिल हुए। उन्होंने आध्यात्मिक प्रचार सामग्री, आयुर्वेदिक उत्पाद आदि स्टॉलों का निरीक्षण करने के साथ ही प्रकल्प प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया तथा दीप प्रज्ज्वलित किया।
इस अवसर पर श्री धामी ने कहा कि ईश्वर की कृपा के बिना पत्ता एवं कण तक इधर से उधर नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर आने का अवसर ईश्वर की कृपा से ही संभव है, अन्यथा कोई समस्या या उत्पन्न हो जाती है जिससे व्यक्ति चाह कर भी नहीं पहुंच पाता है। उन्होंने राज्य की खुशहाली, समृद्धि, आपदाओं से मुक्ति के साथ ही चहुमुखी विकास की कामना की तथा संतों का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर सर्वश्री आशुतोष महाराज जी, स्वामी उमेशानन्द, साध्वी रबिया भारती, कथावाचक वैष्णवी भारती जी सहित क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, सीडीओ आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र आदि उपस्थित थे।