Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

भुलभुलैया टू सिनेमा घरों में 20 मई को होगी रिलीज़

लखनऊ । भुलभुलैया टू को लखनऊ के सिनेमा घरों में 20 मई को देखा जा सकेगा। फिल्म की कहानी भूत प्रेत और उसे मानने या नहीं मानने वाले के बीच घूमती हुई दिखलायी देगी। फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन को आजकल लखनऊ में घूमते हुए देखा जा रहा है। आर्यन अपने आने वाली फिल्म भुलभुलैया टू के प्रमोशन के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौजूद है और अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खींचवायी। जनपथ बाजार की सड़क से होते हुए शर्मा चाय की दुकान और फिर गोमती नगर में पार्क के बाहर खड़े दिखे फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन को उनके प्रशंसकों ने हाथों पर उठा लिया। नगर निगम के पार्क के बाहर खड़े कार्तिक आर्यन को एक प्रशंसक ने पहले तो ध्यान से देखा और इसके बाद जब वह उन्हें पहचान पाया तो हाथ उठाकर अभिवादन किया। लखनऊ में फिल्म भुलभुलैया टू के नाम से मिलता जुलटा एक पर्यटक स्थल भी है। पर्यटकों के लिए बड़ा इमामबाड़ा और भुलभुलैया घूमना सदैव ही अच्छा लगता रहा है। भुलभुलैया टू के प्रमोशन के लिए फिल्म की पूरी टीम के साथ अभिनेता कार्तिक एक माहौल बनाने में जुटे हैं। लखनऊ आने का फिल्मकारों को पूरा लाभ मिलता हुआ भी दिख रहा है।