Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

स्पीकर ने केंद्रीय गृह मंत्री से की भेंट

दिल्ली/देहरादून, न्यूज़ आई । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय गृहमंत्री से उत्तराखंड एवं अपनी विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के विकास के संबंध में अहम मुद्दों पर बातचीत कीद्य वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष कोटद्वार को जिला बनाए जाने की पेशकश भी की।
बुधवार को दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने केंद्रीय गृहमंत्री को केदारनाथ धाम का प्रतीक चिन्ह भेंट कियाद्य वहीं गृह मंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी साथ ही राज्य में विधानसभा सत्र के संचालन से संबंधित गतिविधियों पर भी चर्चा कीद्य इस दौरान दोनों के ही बीच राज्य की प्रगति एवं कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर अनेकों विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार को जिला बनाए जाने संबंधित महत्वपूर्ण विषय पर अपनी बात केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखीद्य मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष को सभी बातों के लिए आश्वस्त किया।