Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2022 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई

नई दिल्ली। नई टीम गुजरात टाइटन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग  2022 के लीग चरण में शानदार प्रदर्शन कर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टाइटंस ने अपने करिश्माई कप्तान हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में, लखनऊ सुपर जायंट्स को 62 रनों से हरा दिया और प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। गुजरात 12 मैचों में 9 जीत और 18 अंकों के साथ, आईपीएल 2022 के अंक तालिका शीर्ष पर बनी हुई है। क्रिकेट विश्लेशकों को गुजरात ने अपने खेल से गलत साबित कर दिया है। गुजरात की टीम सबसे रोमांचक आईपीएल सीज़न में हराने वाली टीम रही है और हार्दिक पांड्या टूर्नामेंट के अब तक के सर्वश्रेष्ठ कप्तान के रूप में उभरे हैं। कप्तानी में किसी भी पूर्व अनुभव के बिना, हार्दिक ने अपने नेतृत्व कौशल और स्ट्रीट स्मार्ट फैसलों से विरोधियों को गलत साबित कर दिया। वह सही समय पर सही फैसले ले रहे हैं और अपने खिलाड़ियों का पूरा समर्थन कर रहे हैं, जो किसी भी कप्तान के लिए बहुत अच्छे संकेत हैं।