Breaking News
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा
  • पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद उत्तराखंड बीजेपी में भी जश्न का माहौल
  • तीन राज्यों में भाजपा की जीत का उत्तराखंड में जश्न, भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम, खाई झालमुड़ी
  • नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की
  • स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट

कंगना रनौत ने सलमान खान का शुक्रिया अदा किया

कंगना रनौत कि आगामी फिल्म धाकड़ का दूसरा ट्रेलर मेकर्स ने बीते दिन रिलीज कर दिया। फिल्म के ट्रेलर के सामने आने के बाद हर कोई कंगना के अभिनय कि जमकर तारीफ कर रहा है। इस कड़ी में एक नाम जुड़ गया है बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान का। सलमान खान ने कंगना कि फिल्म धाकड़ का दूसरा ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- ‘टीम धाकड़ को बहुत शुभकामनाएं !’ इसके साथ ही सलमान खान ने कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल और प्रड्यूसर सोहेल मकलाई को टैग किया है। सोशल मीडिया पर सलमान का यह पोस्ट वायरल हो रहा है और हर कोई सलमान की तारीफ कर रहा है। वहीं कंगना रनौत ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर सलमान खान का शुक्रिया अदा किया है। कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- ‘थैंक यू मेरे दबंग हीरो, जिनका दिल सोने जैसा है। मैं अब कभी नहीं कहूंगी कि मैं इस इंडस्ट्री में अकेली हूं। पूरी धाकड़ टीम की तरफ से आपका शुक्रिया।’ इसी के साथ उन्होंने सलमान के पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।