Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का जन्मदिन ससुराल में धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने मनाया अपना 37वां जन्मदिन। हाल ही में बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधी अंकिता का शादी के बाद पहला जन्मदिन ससुराल में मना। आधी रात ससुराल में धूमधाम से अंकिता का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया। इस सेलिब्रेशन के कुछ वीडियो अंकिता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फैंस के साथ साझा की है।
इसमें अंकिता नाइट सूट में केक काटती नजर आ रही हैं। एक केक में मिसेज जैन लिखा भी नजर आ रहा है। पति विक्की जैन और बाकी लोग हैप्पी बर्थडे गाते नजर आ रहे हैं। ससुराल से मिड नाइट में मिले इस सरप्राइज से अंकिता बेहद खुश नजर आईं। अंकिता के बर्थडे सेलिब्रेशन के ये वीडियोज सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।