Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान यात्रा पर जाएंगे

न्यूज़ आई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 23 और 24 मई को आधिकारिक यात्रा पर जापान जाएंगे। वे वहां अमेरिकी राष्ट्रपति, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वे वहां भारतीय समुदाय को संबोधित भी करेंगे विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि अभी मुझे नहीं लगता कि क्वाड के और विस्तार पर कोई बातचीत चल रही है। विदेश सचिव ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में आज चुनाव हो रहे हैं, अगले ऑस्ट्रेलियाई पीएम के क्वाड समिट में शामिल होने की संभावना है। उम्मीद है कि पीएम टोक्यो में नए ऑस्ट्रेलियाई नेता से मिलेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 24 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। भारत-अमेरिका संबंध बहुआयामी हैं, गति, गहराई और विविधता प्राप्त हुई है।