Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

विधायक के खिलाफ तहरीर देने वाले एसडीएम को शासन ने हटाया

देहरादून, न्यूज़ आई । बीजेपी विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल के खिलाफ थाने में तहरीर देने वाले एसडीएम सोहन सिंह सैनी को शासन ने हटा दिया है। एसडीएम ने विधायक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। विवाद बढ़ने पर शासन ने रविवार का दिन होने के बावजूद एसडीएम को कमिश्नर गढ़वाल ऑफिस अटैच किए जाने के आदेश किए।
एसडीएम और विधायक के खिलाफ विवाद चल रहा था। एसडीएम ने विधायक पर जान से मारने की धमकी देने, छवि धूमिल करने, एससी, एसटी ऐक्ट में केस दर्ज कराने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुरोला बाजार में भी अभद्रता करने और समर्थकों के सोशल मीडिया पर छवि खराब करने का आरोप लगाया। विधायक, एसडीएम के बीच का ये विवाद शनिवार और रविवार को सोशल मीडिया पर छाया रहा। समर्थक एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोले रहे। एसडीएम के विधायक के खिलाफ ही तहरीर देने से खासी किरकिरी भी हुई। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर से डैमेज कंट्रोल के प्रयास शुरू हुए। दोपहर बाद कार्मिक विभाग की ओर से एसडीएम को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए। उन्हें किसी नई तहसील की जिम्मेदारी देने की बजाय सीधे कमिश्नर गढ़वाल कार्यालय पौड़ी से अटैच किया गया। एसडीएम का वेतन अब कमिश्नर पौड़ी कार्यालय से ही जारी होगा।