Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ में की विशेष पूजा अर्चना

देहरादून, न्यूज़ आई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह बदरीनाथ धाम पहुंचे। विशेष पूजा-अर्चना कर उन्होंने यहां भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद लिया। दर्शन करने के बाद सीएम ने यहां निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कायों को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है और तेजी से काम कर रही है।
शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी ने सबसे पहले भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए और देश के सुख समृद्धि की कामना की हैं। हेलीपैड पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनकी अगवानी और मंदिर परिसर में उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को धाम में कोई असुविधा न हो इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। सीएम ने कहा कि धाम में तेजी से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में यात्रियों को यहां और भी सुविधाएं मिलेंगी। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह आठ बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ स्थित सिविल हेलीपैड पहुंचे थे। वहां से बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करेंगे।