Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पुलिस की जिम्मेदारी और अधिक चुनौतीपूर्ण
  • पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम का बड़ा ऐलान, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया, दून में बनेगा पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल
  • पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर देहरादून स्थित पुलिस लाइन में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी

पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में रजत व कांस्य पदक विजेता गरिमा को स्पीकर ने किया सम्मानित

देहरादून, न्यूज़ आई। विगत माह इटली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में रजत और कांस्य पदक जीतने वाली द्वाराहाट की बेटी गरिमा जोशी ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण से देहरादून में यमुना कॉलोनी स्थित उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने गरिमा जोशी को शाल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बता दें कि मई माह में इटली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स प्रतियोगिता के भाला फेंक में गरिमा ने रजत और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता था। इटली में पदक जीतने के बाद गरिमा ने एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। द्वाराहाट के छतगुल्ला की रहने वाली धाविका गरिमा कुछ साल पहले एक दुर्घटना में घायल हो गई थीं। अब वे व्हील चेयर के सहारे तमाम प्रतियोगिताओं में भाग लेती हैं। गरिमा उत्तराखंड से एकमात्र एथलीट थीं जिनका इटली ग्रांड प्रिक्स के लिए चयन हुआ था।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने गरिमा जोशी के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटी युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है उन्होंने कहा कि गरिमा जोशी ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में रजत और कांस्य पदक जीत कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर गरिमा जोशी के पिता एवं कोच भी मौजूद रहे।