Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

अंडर -17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों ने चार स्वर्ण, एक कांस्य पदक जीता

(स्पोर्ट्स डेस्क)। भारतीय कैडेट महिला पहलवानों ने किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित अंडर -17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। महिला कुश्ती के 5 भार वर्ग में मुकाबलों का आयोजन किया गया, जिसमें मुस्कान (40 किग्रा, स्वर्ण), श्रुति (46 किग्रा, स्वर्ण), रीना (53 किग्रा, स्वर्ण), सविता (61 किग्रा, स्वर्ण) और मानसी भड़ाना (69 किग्रा, कांस्य) ने पदक जीते। इसके अलावा पुरूष वर्ग में रोनित शर्मा ने 48 किग्रा. ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, प्रदीप सिंह ने 110 किग्रा भार वर्ग में रजत और मोहित खाकर ने 80 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। महिला कुश्ती के शेष 5 भार वर्ग और फ्री स्टाइल के 3 भार वर्ग के मुकाबले कल होंगे। टूर्नामेंट का समापन 26 जून को होगा।