Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में अक्षय पात्र के मेगा किचन का किया लोकार्पण

वाराणसी,न्यूज़ आई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को वाराणसी में अक्षय पात्र के मेगा किचन को समाज के लिए लोकार्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने अत्याधुनिक अक्षय पात्र किचन का अवलोकन कर इसके कार्य प्रणाली को भी जाना। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,अक्षय पात्र के अध्यक्ष मधु पंडित दास, राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत दास भी मौजूद रहे। एलटी कालेज परिसर अर्दली बाजार में स्थित फाउंडेशन के भवन में अक्षय पात्र के अध्यक्ष, मधु पंडित दास और उपाध्यक्ष चंचलपति दास ने प्रधानमंत्री की अगवानी की। तीन एकड़ में 13.91 करोड़ की धनराशि से तैयार इस अक्षय पात्र किचन की क्षमता एक लाख बच्चों तक खाना पहुंचाने की है। लेकिन शुरूआत में 27000 बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। अगस्त माह में इसकी क्षमता बढ़ाकर 1 लाख 25 हजार और अगले 6 महीने में 2 लाख बच्चों का मिड डे मिल बन सकेगा। अक्षय पात्र किचेन में अत्याधुनिक मशीनें एक घंटे में चालीस हजार रोटी तैयार करने के साथ 1600 लीटर दाल पका सकेंगी। दाल के लिए 1600 लीटर के चार संयंत्र लगाए गए है। चावल के लिए भी 6 हाइड्रोलिक कूकर लगाए गए हैं। एक कूकर में 140 किलो चावल तैयार किया जा सकता है। किचन में लगे आर प्लांट में 10 हजार लीटर पानी स्वच्छ करने की सुविधा है। सोलर पैनल व सोलर वाटर हीटर के साथ भोजन पहुंचाने के लिए 15 इंसुलेटेड वैन भी हैं। भोजन तैयार करने के लिए पूरा ऑटोमेटिक किचन का निर्माण किया गया है। इसमें आटा गूंथने से लेकर रोटी बनाने तक की मशीन शामिल है। इस किचन में पूरे चौबीस घंटे में तीन सौ लोग काम करेंगे। रसोईघर में साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उद्घाटन के बाद सेवापुरी के 124 प्राथमिक स्कूलों के 25 हजार बच्चों तक ये खाना संस्था के वैन से पहुंचाया जाएगा।