Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

युवा भारोत्तोलक अचिंता श्युली के स्वर्ण ने भारत को दिलाया छठा पदक

बर्मिंघम, – भारत के युवा भारोत्तोलक अचिंता श्युली ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को छठा पदक दिलाते हुए रविवार को पुरुष 73 किग्रा भारोत्तोलन में स्वर्ण जीता। यह बर्मिंघम 2022 में भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है।
20 वर्षीय अचिंता ने स्नैच में 143 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 170 किग्रा सहित कुल 313 किग्रा के स्कोर के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। भारत अब तक राष्ट्रमंडल खेल 2022 में तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित छह पदक जीत चुका है। भारत के सभी पदक भारोत्तोलन में आये हैं।