Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

लॉस एंजलिस में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट को किया जा सकता है शामिल !

(स्पोर्ट्स डेस्क): क्रिकेट की ओलंपिक खेलों में बहुप्रतीक्षित वापसी की संभावना बढ़ गई है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने इसे अमेरिका के लॉस एंजलिस मे 2028 में होने वाले ओलंपिक में शामिल करने के लिए नौ अन्य खेलों के साथ समीक्षा खेलों में रखा है. क्रिकेट को केवल एक बार ओलंपिक खेलों में जगह मिली है. पेरिस में 1900 में खेले गए खेलों में क्रिकेट शामिल था. तब इसमें केवल ब्रिटेन और मेजबान फ्रांस ने हिस्सा लिया था. ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार लॉस एंजलिस खेलों की आयोजन समिति तथा आईओसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को अपनी प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया था जिसके एक दिन बाद क्रिकेट को समीक्षा खेलों में शामिल करने का फैसला किया गया. इस पर अंतिम फैसला हालांकि मुंबई में 2023 में होने वाले आईओसी सत्र से पहले लिए जाने की संभावना है. जिन अन्य खेलों को समीक्षा सूची में रखा गया है उनमें बेसबॉल / सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस, ब्रेक डांसिंग, कराटे, किकबॉक्सिंग, स्क्वाश और मोटरस्पोर्ट शामिल हैं.