Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

क्रिकेट के बाद अब विराट ट्विटर के भी बादशाह

(स्पोर्ट्स डेस्क) : भारत के पूर्व कप्तान और रन  मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहलीने 13 सितंबर को एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स रखने वाले विराट कोहली अब ट्विटर पर भी 50 मिलियन फॉलोवर्स की संख्या रखने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. इसके अलावा विराट कोहली ट्विटर पर 50 मिलियन या इससे ज्यादा फोलवर्स रखने वाले भारत के तीसरे व्यक्ति हैं. विराट से ज्यादा फॉलोवर्स ट्विटर पर केवल भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय यानि कि पीएमओ के है, जिन्हें 50.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. इसके अलावा पहले नंबर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिनके ट्विटर पर 82.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर हैं.
क्रिकेटर्स के मामले में विराट कोहली के बाद सचिन तेंदुलकर के ट्विटर पर 37. 8 मिलियन फॉलोवर हैं. वहीं दुनिया के टॉप 100 में सचिन और विराट के अलावा कोई भी क्रिकेटर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वोले लोगों की सूची में नहीं है. ऐसे में कहा जा सकता है कि क्रिकेट के बाद अब विराट ट्विटर के भी बादशाह बन गए हैं.