Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को धूल चटाकर टी20 वर्ल्ड कप 2022 पर कब्जा किया

(स्पोर्ट्स डेस्क): इंग्लैंड ने पाकिस्तान को धूल चटाकर टी20 वर्ल्ड कप 2022 पर कब्जा किया है. इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज की बराबरी कर ली है, जिसने दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. बेन स्टोक्स ने फाइनल मैच में इंग्लैंड की तरफ से शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए. उनकी बैटिंग देखकर विरोधी गेंदबाजों ने दांतों तले अंगुलियां दबा लीं. उन्होंने 52 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब खेल दिखाया. पाकिस्तान ने इंग्लैंड को जीतने के लिए 138 रनों का टारगेट दिया, जिसे इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बहुत ही आसानी से हासिल कर लिया.