Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

उत्तराखंड सरकार जल्द कर सकती है दायित्वों की घोषणा

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड सरकार जल्द दायित्वों की घोषणा कर सकती है। शासन ने सभी विभागों से उनके अधीन आयोगों, निगमों, बोर्डों, समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार, अन्य दायित्व व महानुभावों के खाली पदों के बारे में तीन दिन के भीतर ब्योरा तलब किया है। मंत्रिपरिषद विभाग ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व प्रभारी सचिवों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में विभागों के अधीन दायित्वों पर सूचना एक प्रारूप पर मांगी गई है। इस प्रारूप में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार पद की वर्तमान स्थिति और खाली पदों की जानकारी देनी है। साथ ही यह बताना है कि कौन सा पद कब खाली होगा।

बता दें कि प्रदेश सरकार में अभी दायित्व नहीं बांटे जा सके हैं। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दायित्वों के संबंध में संगठन के स्तर पर चर्चा कर चुके हैं। पहले दायित्व दीपावली के आसपास बांटे जाने की तैयारी थी। उसके बाद नए साल में दायित्वों के बंटवारे के कयास लगे लेकिन जोशीमठ आपदा के चलते सरकार की प्राथमिकता बदल गई। सूत्रों के मुताबिक दायित्वों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी चर्चा हो चुकी है। पिछले दिनों भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक के दौरान प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के बीच भी इस संबंध में बातचीत हुई।