Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच प्रदेश से संबंधित कई विषयों पर हुई चर्चा

देहरादून, न्यूज़ आई। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच प्रदेश से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई।
विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के हालातों पर भी चर्चा की। वही श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को सुझाव देते हुए कहा कि वर्तमान में देहरादून सहित पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में मल्टीस्टोरी, अपार्टमेंट, सोसाइटीज है जिनमें हजारों की संख्या में लोग निवास करते हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि अपार्टमेंट में जिस प्रकार से जिम इत्यादि की व्यवस्था की जाती है उसी प्रकार कोरोना जैसी बीमारियों को देखते हुए वर्तमान में निर्मित, निर्माणाधीन एवं भविष्य में बनने वाले अपार्टमेंट में आवश्यक उपकरण व सुविधाओं से लैस एक मेडिकल एवं आइसोलेशन रूम बनाए जाने की अनिवार्यता की जाए, जिसकी सक्षम अधिकारियों द्वारा समय-समय पर समीक्षा भी की जाती रहे।श्री अग्रवाल ने कहा कि अपार्टमेंट में इस प्रकार के मेडिकल रूम खुलने से साधारण रूप से बीमार व्यक्ति को वहीं चिकित्सीय लाभ प्राप्त हो सकेगा जिससे हॉस्पिटल पर ऐसे मरीजों का दबाव भी कम होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष के इस सुझाव की सराहना करते हुए उचित विचार करने का आश्वासन दिया।